बाड़मेर : चोरों ने बनाया दो सगे भाइयों के मकान को निशाना, ताले तोड़कर घुसे अंदर

By: Ankur Sun, 14 Mar 2021 4:51:11

बाड़मेर : चोरों ने बनाया दो सगे भाइयों के मकान को निशाना, ताले तोड़कर घुसे अंदर

शहर में बढ़ती चोरियां आमजन को डरा रही हैं। बेखौफ चोर अपने इरादों को सफल बना रहे हैं। चोरों ने शहर के शिवनगर में दो सगे भाइयों के मकानों में सेंध लगाते हुए ताले तोड़कर गहने, नकदी व अन्य सामान चुरा लिए। रात में दोनों भाइयों का परिवार तीसरे भाई के घर पर गया हुआ था। शनिवार सुबह घर लौटे तो दोनों मकानों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर देखा तो सामान बिखरा था। ईश्वरदास के मकान से बीस हजार रुपए व अन्य सामान चोर ले गए। वहीं दुर्गेश के मकान से चांदी के गहने, चांदी के सिक्के, बर्तन, सीसीटीवी कैमरों का सेट समेत अन्य सामान चोरी हो गया। ईश्वरदास पुत्र केशाराम व दुर्गेश पुत्र केशाराम जटिया निवासी शिवनगर बाड़मेर ने पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज करवाया कि शुक्रवार रात को दोनों भाइयों के परिवार के सदस्य जटियों का पुराना वास में रहने वाले भाई के घर गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

ईश्वरदास ने बताया कि उसकी बेटी की शादी के लिए चांदी के गहने व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदा था। मजदूरी से पाई-पाई जोड़कर शादी की तैयारी कर रहा था। चोरों ने एक ही रात में उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भाई के मकान को निशाना बनाते हुए सामान चोरी कर ले गए।

शिवनगर निवासी ईश्वरदास के मकान में तीन साल में ये दूसरी चोरी की घटना है। इससे पहले 15 अप्रैल 2018 को चोरों ने मकान के ताले तोड़कर सामान चोरी किया था। इस संबंध में पुलिस थाना सदर में मुकदमा नंबर 072 दर्ज है। इस मामले का अभी तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। तीन साल बाद फिर चोरों ने उसके मकान को निशाना बनाते हुए हाथ साफ कर दिए।

ये भी पढ़े :

# भीलवाड़ा : पेट्रोलिंग गाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों ने टाेल प्लाजा पर किया प्रदर्शन

# जयपुर : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नवीं व ग्यारहवीं की परीक्षाओं का फर्जी आदेश

# उदयपुर : चलती स्कूटी अचानक बनी आग का गोला, 5 मिनट में जलकर हुई राख

# जयपुर : घर से 300 मीटर दूर कुएं में मिला मां-बेटे का शव, घरेलू विवाद हो सकती हैं खुदखुशी की वजह

# जैसलमेर में आर्मी ट्रक के साथ हुआ भीषण हादसा, एक जवान शहीद, दो घायल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com